रात्रि में घर में घुसकर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुना (कमल लोधा)। जिले के मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस ने थाना अंतर्गत विगत दिवस घर में घुसकर 15 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म एवं उसका अपहरण करने के मामले में सक्रियता पूर्वक कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

उल्लेखनीय है कि 04 मई को 15 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी ने जिले के मधुसूदनगढ़ थाने पर रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि 03 मई को उसके माता-पिता मजदूरी करने दूसरे गांव चले गये थे। घर पर वह और उसके छोटे भाई-बहन ही थे। 

रात्रि करीब 02 बजे उसके घर में मधुसूदनगढ़ का राहुल सिलावट घुस आया और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर राहुल ने उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया। इसके बाद राहुल उसे खींचकर घर के बाहर ले गया और एक सुनसान गली में सुबह तक बिठाकर रखा एवं यह सब बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

जब उसने अपनी ओर से किसी को भी कुछ नहीं बताना बोला गया तब जाकर राहुल ने उसे अपने घर वापस जाने  दिया। जिसकी रिपोर्ट पर से आरोपी राहुल सिलावट के विरूद्ध मधुसूदनगढ़ थाने में अप.क्र. 94/24  धारा 450, 376, 363, 366ए, 342, 506 भादवि एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। 

मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी राहुल पुत्र गोपाल सिलावट उम्र 19 साल निवासी मधुसूदनगढ़ जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं जिसे आज माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse