चाचौड़ा तहसील के कई ग्रामों में ज्ञान गंगा पुस्तक का किया प्रचार-प्रसार

 

कमल सिंह

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाचौड़ा। शुक्रवार को चाचौड़ा तहसील के ग्राम पिपलिया, कुशालपुरा, दमदमपुरा, कुलम्बैह, बड़ी मांगरोल, छोटी मांगरोल, महेशपुर, मुहासा, नेपुरा आदि ग्रामों में संत रामपाल जी महाराज के भक्तों ने ज्ञान गंगा पुस्तक का प्रचार-प्रसार किया। 

बता दें संत रामपाल जी महाराज के अनुयायी ज्ञान गंगा पुस्तक के माध्यम से संत रामपाल जी महाराज द्वारा सुलझाये गये प्रश्नों को समाज के सामने रखते हैं। जैसे- हमें जन्म देने व मारने में किस प्रभु का स्वार्थ है? सभी कहते हैं कि सबका मालिक एक है। 

लेकिन आज तक क्यों उसका नाम नहीं बता पाया? पूर्ण परमात्मा कौन है? उसका नाम क्या है? उसकी पूजा की विधि क्या है? मोक्ष प्राप्ति के वास्तविक मंत्र कौन से हैं? तत्वदर्शी संत की पहचान क्या है? सृष्टि की रचना कैसे हुई? ऐसे अनेक अनसुलझे सवालों के शास्त्रों से प्रमाणित उत्तर लिखे हुए हैं। 

पुस्तक सेवा में उपस्थित अनुयायियों ने बताया है ज्ञान गंगा पुस्तक का प्रचार-प्रसार गुना जिले में ही नहीं, बल्कि पूरे देश- विदेश में किया जा रहा है। पुस्तक सेवा करने का उद्देश्य है समाज में फैल रही कुरीतियां दहेज प्रथा, नशा, रिश्वतखोरी, मिलावट खोरी, जैसी तमाम कुरीतियों को दूर किया जा सके।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse