टीम एबीएन, रांची। रांची लोकसभा चुनाव के नॉमिनेशन की तारीख खत्म हो गयी है। राजधानी में कुल 33 अभ्यर्थी ने नामांकन के पर्चे भरे है। 27 अभ्यर्थियों के नामांकन के पत्र स्वीकृत हुए हैं। कमल और पंजे के साथ सेब, टोकरी, हांडी, अलमारी सहित तमाम चिह्न के साथ मतदान होंगे।
निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने रांची संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन की कार्यवाही पूर्ण होने पर अभ्यर्थियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटन की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि 8 रांची संसदीय क्षेत्र के लिए कुल 33 अभ्यर्थियों के नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त हुए।
समीक्षा में 06 अभ्यर्थियों का नामांकन त्रुटि होने के कारण अस्वीकृत किया गया। नाम वापसी के निर्धारित समय तक किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया। जिसके बाद 27 उम्मीदवारों के बीच भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए चुनाव चिह्न आवंटित किये गये।
उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि रांची लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2443 नये बैलेट यूनिट का पूरक रेंडमाइजेशन भी उम्मीदवारों की उपस्थिति में संपादित करा लिया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि चौथे चरण के मतदान में खूंटी और लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत रांची जिला के विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों का डिस्पैच फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी अवस्थित डिस्पैच सेंटर से 12 मई 2024 को किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse