ओरमांझी : कार से 45.90 लाख बरामद, तीन अरेस्ट

 

रांची के ओरमांझी में कार से मिले 45.90 लाख रुपये, तीन हिरासत में टीम एबीएन, रांची। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर वाहनों की जांच की जा रही है. इस क्रम में पुलिस को आज बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। झारखंड के रांची-रामगढ़ उच्च पथ टोल प्लाजा बनखेरता के समीप वाहन चेकिंग के क्रम में कार से 45.90 लाख रुपये बरामद किये गये हैं। इसके साथ ही तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कार की तलाशी में मिले 45 लाख 90 हजार रामगढ़ पुलिस वाहन की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां से एक कार गुजर रही थी। पुलिस ने कार (जेएच 01डब्लू 5126) की तलाशी ली। इस क्रम में छह बैग में कुल 45 लाख 90 हजार कैश पुलिस ने जब्त किये। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। टोल प्लाजा समेत कई जगहों पर गाड़ियों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने कैश बरामद किये हैं। रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। रामगढ़ पुलिस इनोवा कार के साथ तीन युवकों को हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse