टीम एबीएन, रांची। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत की बैठक रांची एयरपोर्ट रोड स्थित ग्रीन एकर होटल के सभागार में विहिप के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत की अध्यक्षता में हुई। जिसमें क्षेत्र, प्रांत एवं विभाग के पदाधिकारी समेत सभी जिलों के जिला प्रभारी उपस्थित थे।
बैठक में केंद्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा कि इस पवित्र भूमि में जनजातीय समाज के बीच कराये जा रहे मतांतरण के कुत्सित प्रयास को रोकना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए लोकतंत्र के इस महापर्व में राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए शत प्रतिशत मतदान कर सभी नागरिक अपने राष्ट्रधर्म का पालन करें।
मौके पर विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल एवं सहक्षेत्र मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने परिषद के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि यह वर्ष विश्व हिंदू परिषद अपने 60 वर्ष पूर्ण कर षष्टिपूर्ति वर्ष मनाने जा रही है। प्रत्येक पंचायत में समितियां बने तथा समितियां के माध्यम से हिंदू समाज के बीच सेवा, सुरक्षा और संस्कार के लिए होने वाले कार्यों को गति मिले।
प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने बताया 12 मई से 19 मई तक सभी प्रखंडों में सीता नवमी का कार्यक्रम 1000 स्थान पर मनाने की योजना है। जून माह में परिषद शिक्षा वर्ग, बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन 5 से 15 जून तक गिरिडीह के मधुबन एवं लोहरदगा में किया जायेगा।
विश्व हिंदू परिषद द्वारा सेवा की दृष्टि से रक्तदान शिविर, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, संस्कारशाला तथा वर्तमान समय में गर्मी को देखते हुए कई जिलों में प्याऊ के माध्यम से पानी पिलाने का काम परिषद के कार्यकर्ता कर रहे हैं। षष्टि पूर्ति वर्ष में प्रांत में 5000 पूर्ण समितियों के गठन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बजरंग दल द्वारा कई प्रखंडों में बलोपासना केंद्र एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा शक्ति साधना केंद्र संचालित किया जा रहा है। साथ ही सत्संग गोरक्षा, धर्म प्रसार आदि के कार्य संपूर्ण झारखंड में चलाये जा रहे हैं।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने कहा- आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति पर गर्व कर सके। इस दृष्टि से श्रीराम का चरित्र का ज्ञान सभी को हो इसके लिए विश्व हिंदू परिषद विद्यालय स्तर पर रामायण ज्ञान परीक्षा का आयोजन करेगी। साथ ही बैठक में उपस्थित होने के लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
बैठक में प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष सुभाष नेत्रगांवकर, गंगा प्रसाद यादव, सुनील गुप्ता, प्रांत सहमंत्री रामनरेश सिंह, मनोज पोद्दार, प्रांत संयोजक दीपक ठाकुर, प्रांत कोषाध्यक्ष मदन बागड़िया, सह कोषाध्यक्ष शिव शंकर साबू, प्रांत मार्गदर्शक मंडल संयोजक स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख जुगल किशोर प्रसाद, सेवा प्रमुख अजय अग्रवाल, मातृशक्ति प्रमुख दीपारानी, प्रांत सामाजिक सामाजिक समरसता प्रमुख कृष्ण कुमार झा, प्रांत प्रचार प्रसार सह प्रमुख प्रकाश रंजन, प्रांत विशेष सह संपर्क प्रमुख प्रिंस अजमानी, गोरखा संवर्धन के सुजीत साहू, धर्म प्रसार सहप्रमुख सच्चिदानंद देव, विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख अमर प्रसाद, जनार्दन पांडे, मिथिलेश महतो, राम प्रताप सिंह, हरेराम ओझा, केशव चंद्र साय, अनूप यादव, विनय कुमार, महेंद्र नाथ, विजय यादव, कल्याण श्यामल, कौलेश्वर टुडू, कुलदीप सिंह, दीपक शर्मा, मंटू दुबे, राजेश दुबे, रवि वर्मा संजीव कुमार, कार्यालय प्रमुख ज्ञान प्रकाश, कुणाल कुमार उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रांत प्रचार प्रसार सह प्रमुख प्रकाश रंजन (9334433338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse