टीम एबीएन, रांची। 13 मई को देश के चौथे चरण के मतदान के साथ ही झारखंड में चुनाव की शुरूआत हो रही है। प्रदेश में कुल 14 लोकसभा सीटें हैं। जिन सीटों पर 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान होना है। बता दें कि 13 मई को चार लोकसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें सिंहभूम, लोहरदगा, पलामू और खूंटी शामिल है।
दूसरे चरण का मतदान 20 मई को होगा, जिसमें 3 लोकसभा क्षेत्र हजारीबाग, चतरा और कोडरमा शामिल है। वहीं, तीसरे चरण का मतदान 25 मई को होगा, जिसमें चार लोकसभा क्षेत्र धनबाद, रांची, गिरिडीह और जमशेदपुर शामिल है। आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा, जिसमें तीन लोकसभा सीटें दुमका, गोड्डा और राजमहल शामिल है।
बता दें कि पहले चरण को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। चार लोकसभा सीटों पर वोटिंग के लिए 7,595 मतदान केंद्र बनाया गया है। जिसमें से ग्रामीण क्षेत्रों में 6956 और शहरी क्षेत्र में 639 वोटिंग बूथ बनाए गए हैं।
आपको बता दें कि तीन चरणों में अब तक देश के करीब 283 लोकसभा सीटों पर वोटिंग किया जा चुका है। 13 मई को होने वाले चुनाव में 4 लोकसभा सीटों पर कुल 45 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। सबसे ज्यादा उम्मीदवारों ने लोहरदगा से अपना नामांकन किया है।
लोहरदगा से कुल 15 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। वहीं, खूंटी में सबसे कम प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। खूंटी से 7 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने 14 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse