20 को ईवीएम में बंद हो जायेगी 54 प्रत्याशियों की किस्मत

 

20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में 54 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में 54 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, तीन निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद 54 प्रत्याशी शेष बचे हैं। 

चतरा, कोडरमा और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया 26 अप्रैल को शुरू हुई थी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख छह मई थी। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि चतरा से सबसे अधिक 22 उम्मीदवार हैं। हजारीबाग से कुल 17 उम्मीदवार और कोडरमा से 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 

उन्होंने बताया कि तीन उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया, जिनमें चतरा से एक और कोडरमा से दो प्रत्याशी शामिल हैं। जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन सहित कुल 11 उम्मीदवार गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे, जिसके लिए मतदान 20 मई को होगा। 

इस बीच, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड में 25 मई को होने वाले मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गयी, जिसमें 118 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में 25 मई को मतदान होगा। कुमार ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से झारखंड में 74 करोड़ रुपये से अधिक का सामान और नकदी जब्त की गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse