पुष्पवर्षा के बीच यशस्विनी सहाय ने भरा नामांकन पर्चा

 

नामांकन के लिए निकली यशस्विनी सहाय पर की गयी फूलों की वर्षा

टीम एबीएन, रांची। रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अश्विनी सहाय नामांकन के पूर्व धुर्वा स्थित दुर्गा मंदिर, हिनू चौक स्थित महावीर मंदिर और शनि मंदिर, हरमू रोड स्थित संतोषी माता मंदिर, अरगोड़ा चौक स्थित महावीर मंदिर में मत्था टेका और पूजा अर्चना की।

इसके साथ ही डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा के मजार पर चादर चढ़ा कर अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा। मौके पर उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय सहित सुरेंद्र सिंह और विनय सिन्हा दीपू उपस्थित थे। 

पूजा अर्चना के बाद नामांकन के लिए जुलूस यात्रा निकाला गया। इस क्रम में कडरू और हरमू सहित कई स्थानों पर समर्थकों ने प्रत्याशी यशस्विनी सहाय और सुबोध कांत सहाय पर फूलों की वर्षा की। 

कई स्थानों पर यशस्विनी सहाय और सुबोध कांत सहाय वाहन से उतरकर समर्थकों से मिले। जुलूस यात्रा के दौरान बिरसा चौक में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सुश्री सहाय ने श्रद्धांजलि दी। 

इस मौके पर जुलूस यात्रा में ढोल-नगाड़े और गाजे बाजे के साथ झारखंडी नृत्य करते कलाकार और सैकड़ो की संख्या में दो पहिया वाहन में सवार कार्यकर्ता झंडा लिए नारेबाजी करते चल रहे थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse