सतबरवा की माता बहनों ने गले लगाकर अपना बनाया : अरुणा शंकर

 

सतबरवा में हुआ प्रथम महापौर का जोरदार स्वागत 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। आज प्रथम महापौर अरुणा शंकर भाजपा प्रत्याशी बीडी राम के लिए वोट मांगने सैकड़ों समर्थकों के साथ सतबरवा पहुंची, जहां आशीष सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पोची ग्राम में भव्य स्वागत किया।

उसके बाद मंडल अध्यक्ष  विजय पाठक, सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने सतबरवा भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए पूरे सतबरवा बाजार में गाजे-बाजे के साथ रोड शो की।

घर-घर जाकर माता-बहनें, महिला, पुरुष, वृद्ध, युवा एवं व्यवसाईयों से आशीर्वाद लिया। साथ ही भाजपा प्रत्याशी बीडी राम को अपना कीमती वोट देकर अपार मतों से विजयी बनाने की अपील की। मौके पर प्रथम महापौर ने कहा कि सतबरवा से जो कल मुझे प्यार मिला, उसे भूल नहीं पाऊंगी। 

खासकर मां-बहनों ने मुझे गले लगा कर अपना बना लिया। मैं हमेशा उनके बीच रहना चाहूंगी। प्रथम महापौर ने कहा कि इस बार हर जगह महिलाएं, लाभुक, युवा और प्रथम बार वोट देने वाले फर्स्ट वोटर  प्रधानमंत्री के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए उत्साही हैं। 

बस प्रचंड गर्मी को देखते हुए हम भाजपा के कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्र पर वोटर को सुविधा देने की आवश्यकता है। मैं अपने भाजपा के भाइयों से अनुरोध करूंगी कि पहले अपने एवं अगल-बगल के घरों की महिलाओं को वोट देने का अवसर दें। फिर अपना मतदान करें। 

प्रथम महापौर ने कहा कि जो गांव-गांव से प्यार मिल रहा है हमारे सांसद पिछली बार से अधिक मतों से विजयी होंगे और मंत्री बनेंगे। जिससे हमारे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। 

मौके पर डाल्टेनगंज शहर के व्यवसाईयों के साथ-साथ सतबरवा से मोहन जोशी, बृजेश प्रसाद, प्रीति गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद, संदीप कुमार, आनंद कुमार, संतान जायसवाल, संजय कुमार, मनोज कुमार, परमेंद्र प्रसाद एवं काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse