रांची : गौशाला में सैकड़ों लोगों ने की गौ सेवा

 

समाजसेवी जवाहर तनेजा ने 1000 किलो तरबूज गौ सेवा के लिए दिया

टीम एबीएन, रांची। सुकूरहूटू गौशाला कांके में नवनिर्मित गौ परिक्रमा मंदिर की प्रथम वार्षिकोत्सव के अवसर पर गौ माता सेवा समिति के सदस्यों एवं गौ भक्तों ने गौ माता की पूजा अर्चना की। साथ ही गौ माता की सेवा की और सैकड़ों गायों को तरबूज, गुड़, चना, हरी घास, सब्जियां, चारा और चोकर खिलायी।

दिनभर सैकड़ों लोगों ने गौ माता की सेवा की। समाजसेवी जवाहर तनेजा ने मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस पर 1000 किलो तरबूज गौ सेवा के लिए अर्पित किया। उन्होंने कहा कि गौ हमारी माता है। सभी लोगों को गौ सेवा अवश्य करनी चाहिए। यह बहुत ही पुनीत कार्य है। हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय स्थान प्राप्त है। 

गौ माता की सेवा करने से बड़े से बड़े कष्ट दूर हो जाता है। समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ एवं मुकेश काबरा ने कहा कि गाय में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। गाय की सेवा करने से जहां सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं, वहीं घर में सुख- समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मिलता है।

मौके पर राजकुमार गाड़ोदिया, प्रमोद बजाज, मुकेश पोद्दार, रतन जालान, प्रदीप राजगढिया, मुकेश काबरा, अशोक गाड़ोदिया, वासुदेव भाल्ला, अमरजीत गिरधर, संजय सर्राफ, सज्जन पाड़िया, ललित पोद्दार, विष्णु सोनी, आनंद अग्रवाल, विजय सरायका आदि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse