बंधुआ मजदूरों की घर वापसी की लगायी गुहार

 

  • टाटानगर जमशेदपुर में बंधुआ मजदूर धनबाद गोविंदपुर साधोबाद निवासी रुपलाल महतो के परिजनों ने घर वापसी के लिए रंजीत महतो से लगायी गुहार 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के गोविंदपुर प्रखंड बरवाअड्डा क्षेत्र के खास करके ग्रामीण क्षेत्रों के पढ़े लिखे शिक्षित बेरोजगारों को ठिकेदार बिचौलियों के द्वारा बंधुआ मजदूर बना कर खबरे आती रहती हैं। 

ताजा मामला प्रकाश में आया है कि धनबाद जिले अंतर्गत गोविंदपुर प्रखंड बरवाअड्डा थाना क्षेत्र खरनी पंचायत के साधोबाद के रुपलाल महतो उम्र लगभग 24 वर्ष और उनके साथ आसपास के कई बेरोजगार शिक्षित युवाओं को ठेकेदार बिचौलियों के द्वारा अच्छे वेतन का प्रलोभन देकर टाटानगर जमशेदपुर के घाटशिला क्षेत्र मेसर्स रीया इंटरप्राइजेज व रोयल हेल्थ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक नन बैंकिंग नेटवर्किंग कंपनी ले जाया गया।

ज्योनिंग के नाम पर पंद्रह हजार रुपये सभी से लिया गया। बंधुआ मजदूर के परिजनों पिता शनिचर महतो और उनके माता ने कहा कि उनके बेटे रुपलाल महतो के साथ-साथ आस के कई युवाओं को बंधक बना लिया गया है। घर भी आने नहीं दिया जा रहा है और न ही वेतन दिया जा रहा है। 

वहां पर बंधुआ मजदूर साधोबाद की एक लड़की किसी तरह भागकर साधोबाद गांव पहुंचकर आपबीती परिजनों को बतायी। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के धनबाद जिला मीडिया प्रभारी युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो साधोबाद जाकर परिजनों से सभी प्रकार की समस्याओं से अवगत हुए।

त्वरित धनबाद जिला प्रशासन, जिला प्रवासी नियंत्रण कक्ष और श्रम अधीक्षक धनबाद और जमशेदपुर जिला प्रशासन को सूचना देकर साधोबाद गांव के बंधुआ मजदूरों को अतिशीघ्र सकुशल घर वापसी के लिए आग्रह किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse