टीम एबीएन, रांची। राज्य के तापमान बढ़ने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढ़ गयी है। राजनेता अपनी जीत को लेकर हर आजमाइस पर जुट गये हैं। रांची लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो को प्रशासन ने गिरफ्तार कर होटवार जेल भेज दिया।
झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो को आज नामांकन से पूर्व गिरफ्तार कर जेल ले जाया गया। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समर्थकों को सिल्ली थाना, अनगड़ा थाना, ईईएफ मैदान टाटीसिलवे, बुंडू टोल टैक्स, हाई टेंशन मैदान में रोका गया। समर्थक और प्रशासन के बीच नोंक-झोंक चली।
देवेंद्र के अधिवक्ता सृष्टिधर महतो ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो का रांची संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय नामांकन स्वीकार कर लिया गया है। मोरहाबादी मैदान से हजारों समर्थकों ने देवेंद्र नाथ महतो के विजय होने की हुंकार भरी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse