झारखंड : छह को बरसेगा राहत का बदरा!

 

  • झारखंड के लोगों को गर्मी से राहत, कई जिलों का तापमान 40 से नीचे, 6 मई से बरसेंगी बूंदें

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में राजधानी रांची सहित कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से नीचे आ गया है। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेसि रहा। वहीं, आज के मौसम में भी कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 

कल की तरह ही मौसम शुष्क और साफ रहेगा। हालांकि, इस दौरान कुछ जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है। रांची के मौसम केंद्र की मानें तो, छह मई से राज्य के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। नौ मई तक राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश का अनुमान है।

आठ और नौ मई को भी राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि बारिश होने पर राजधानी का तापमान 35 डिग्री सेसि या इससे कम भी हो सकता है। इससे कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse