एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। एक हाइवा और कमांडर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सात हाइवा को आग के हवाले कर दिया है। मृतक की पहचान फिरोज अंसारी पिता हाजी फारूक अंसारी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, चैनपुर थाना क्षेत्र के बलथरवा के करीब अंधारीढोढा के समीप शुक्रवार को शाम करीब 6:45 बजे हाइवा की कमांडर से टक्कर हो गयी। इस घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। इस दुर्घटना में कमांडर गाड़ी को चलाने वाला 25 वर्षीय युवक फिरोज अंसारी की मौके पर ही मौत हो गयी। इस दुर्घटना के बाद हाइवा चालक तुरंत गाड़ी छोड़ कर घटनास्थल से फरार हो गया।
बताया जा रहा है युवक रामगढ़ निवासी फारूक अंसारी का पुत्र है। मृतक फिरोज अंसारी नेउरा से रामगढ़ अपने घर की ओर जा रहा था कि तब हादसे का शिकार हो गया। इस कमांडर में कई सवारियां सवार थी जिन्हें गंभीर चोट आयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse