टीम एबीएन, जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नामांकन किया जा रहा है। इसी क्रम में इंडी गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती ने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया।
उनके नामांकन में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक रामदास सोरेन, सुप्रियो भट्टाचार्य मौजूद थे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के कोल्हान दौरे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने जमशेदपुर लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती के नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर इंडी गठबंधन के प्रत्याशी जीतेंगे।
कोल्हान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने नाम लिए बगैर कहा कि वर्ष 2014 से ही यह जुमला सुनने को मिल रहा है। नामांकन दाखिल करने के बाद बोधि मंदिर मैदान में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व सांसद प्रत्याशी विद्युतवरण महतो ने चुनावी सभा को संबोधित किया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse