टीम एबीएन, रांची। जेसीआई यूथ के द्वारा आज से तीन दिवसीय स्पीचक्राफ्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किषोर मंत्री ने किया। तीन दिनों तक चलनेवाले इस कार्यक्रम में लोगों को माइक पर बोलने, स्टेज पर खड़े होकर संवाद करने की कला, विषय पर पकड, आत्मविष्वास जैसी चीजों को सिखाया जायेगा।
लोगों को प्रशिक्षण देने के लिए कोलकाता, नागपुर, लखीमपुर से विषेषज्ञों की टीम भी बुलायी गयी है। उक्त जानकारी जेसीआई यूथ के अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने देते हुए कहा कि एक बार में 30-35 लोगों को प्रषिक्षित किया जायेगा। जेसीआई यूथ के द्वारा इस आयोजित कार्यक्रम में लोगों का खूब रेस्पांस मिल रहा है।
चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने जेसीआई यूथ के इस प्रयास की प्रषंसा करते हुए कहा कि इससे वैसे लोग जो स्टेज फियर के कारण लोगों के सामने बोलने में हिचकिचाते हैं, उनका आत्मविष्वास बढ़ेगा। प्रषिक्षुओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि जब आप स्टेज पर हों तो लोगों को जोडे रखने के लिए उनसे संवाद जरूरी है। मंच पर खडे व्यक्ति के संवाद करने से लोग जुडते हैं। यदि आपमें आत्मविष्वास है तो आप आसानी से अपनी बातों को रख सकते हैं।
मौके पर चैंबर के उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा और सह सचिव अमित शर्मा ने भी जेसीआई यूथ के इस तीन दिवसीय आयोजन की सराहना की। यह भी कहा कि जेसीआई और चैंबर के संयुक्त प्रयास से आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन की पहल की जायेगी। मौके पर जेसीआई यूथ की तरफ से पूर्व नेषनल प्रेसिडेंट राखी जैन, जोन प्रेसिडेंट वसुंधरा सिंह, कोलकाता से श्रेया झवर, नागपुर से दीपेश खंडेलवाल, लखीमपुर से विशाल सेठ समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse