पीएम मोदी का मेगा रोड शो सम्पन्न

 

  • किशोरगंज चौक में सीपी सिंह ने की आरती एवं पुष्प वर्षा

टीम एबीएन, रांची। भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी का मेगा रोड शो रांची सम्पन्न हो गया। झारखंड के राज पथ स्थित भारत माता चौक से न्यू मार्केट के बीच यह मेगा रोड शो योजित हुआ। किशोर गंज चौक में रांची के विधायक सीपी सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री पर पुष्प वर्षा और आरती कर अभिनंदन किया गया।

अघोर पथ नागरिक मंच और पालकोट शाहदेव परिवार के साथ मोदी के हजारों समर्थक रोड एवं घरों से उनका स्वागत एवं अभिनंदन कर रहे थे।

रांचीवासियों ने घण्टों से उनका इंतजार किया और मोदी के आते ही भारत माता और प्रधानमंत्री कि जयकारा तथा फोन के फ्लैश लाइट से उनका पूरे आस्था से किया अभिनंदन।

रांचीवासियों में मोदी जी के प्रति आस्था और सम्मान अलौकिक था, ये उनका दूसरा रोड शो था और पिछले बार कि तरह इस बार भी जोर शोर से किशोर गंज चौक के लोगों में जोश देखने को मिला।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse