कोडरमा : छुट्टी के आदेश के बावजूद स्कूल खुला रखने पर पांच स्कूलों को शोकॉज

 

  • बीईईओ ने पांच स्कूलों को भेजा शो कॉज लेटर
  • मामला छुट्टी के बाद भी स्कूल को खुला रखने का

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा बीईईओ  जग्ग्नाथ प्रसाद ने कोडरमा बीआरसी अंतर्गत पांच स्कूलों को 3 मई को शो कॉज लेटर भेजा है। स्कूलों में विशुनपुर रोड में संचालित किड्जी स्कूल, होली चाइल्ड स्कूल, पाइनियर स्कूल नवादा बस्ती, मोहन आधारशीला विद्यापीठ आरपी एजुकेशन एकेडमी तिलैया बस्ती के नाम शामिल हैं। 

जारी शो कॉज लेटर में बीईईओ जग्गनाथ प्रसाद ने कहा है कि सरकार के प्रभारी सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के ज्ञापांक 58, दिनांक 29 अप्रैल 2024 के आलोक में भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य भर में संचालित सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा केजी से अठवीं तक को बंद करने का निर्देश दिया गया था। इसी पत्र के आलोक में कोडरमा डीइओ के द्वारा भी स्कूल में संचालित आठवीं तक के कक्षाओं को बंद करने का निर्देश जारी किया गया था।

किंतु इस आदेश की अवहेलना करते हुए किड्जी स्कूल, होली चाइल्ड स्कूल, पाइनियर स्कूल नवादा बस्ती, मोहन आधारशीला विद्यापीठ आरपी एजुकेशन एकेडमी तिलैया बस्ती के द्वारा जुनियर बच्चों के लिए स्कूल संचालित किया जा रहा था। 3 मई को रेड में स्कूल खुला पाया गया। बीइइओ ने कहा कि क्यों ने सरकारी आदेशों की अवहेलना के आरोप में आपके स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया जाये। 

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले भर में इर्जनों कई ऐसे स्कूल हैं बंद के आदेश के बाद भी संचालित हो रहा है। बता दे कि झुमरी तिलैया का तापमान इन दिनों झुमरी तिलैया में अधिकतम 41-42 और न्यूनतम 37-38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड की गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse