टीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार मई को पलामू के चियांकी हवाई अड्डा पर जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की सभा में दो लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पलामू के चियांकि हवाई अड्डे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। कार्यक्रम को लेकर 3000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है।
एसपीजी और एनएसजी की टीम पलामू पहुंच चुकी है। शुक्रवार की शाम एसपीजी, एनएसजी और पुलिस के आलाधिकारी जवानों के साथ सिक्युरिटी ब्रीफ करेंगे। कार्यक्रम को लेकर हेलीकॉप्टर लैंडिंग का ट्रायल हो गया है।
भारतीय जनता पार्टी के पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो गयी हैं। कार्यक्रम में दो लाख से अधिक की भीड़ जुटेगी और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर घर-घर निमंत्रण बांटा जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम सुबह नौ बजे चियांकि हवाई अड्डा के मैदान में सभा शुरू होगा। 9:30 बजे के आसपास प्रधानमंत्री का संबोधन शुरू होगा।
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पलामू लोक सभा सीट से प्रत्याशी विष्णुदयाल राम, चतरा लोक सभा सीट से प्रत्याशी कालीचरण सिंह, पलामू के सभी बीजेपी विधायक समेत पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse