जिहादियों के षडयंत्र पर चुप्पी खतरनाक : विजय शंकर तिवारी

 

  • जिहादियों के द्वारा रचे जा रहे नित नये षड्यंत्रों पर मुस्लिम संस्थाओं व सेक्युलर ब्रिगेड की चुप्पी खतरनाक 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद ने जिहाद के नये-नये प्रकार और जिहादियों के नित नये षडयंत्रों पर सेकुलर ब्रिगेड और मुस्लिम संस्थाओं की चुप्पी को देश के लिए खतरनाक बताया है। परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व अखिल भारतीय प्रचार प्रसार प्रमुख विजय शंकर तिवारी ने आज कहा है कि वोट जिहाद के नाम पर वोट मांगना लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत हैं।

इस्लामिक नारों के साथ जिहादियों द्वारा देश की राजधानी के शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों को आतंकित करने हेतु बम विस्फोट की धमकी वाला 178 स्कूलों को मेल किया गया था जिससे पूरे दिन न सिर्फ राजधानी दिल्ली को वल्कि सम्पूर्ण देश को स्तब्ध कर दिया है। 

हजारों बच्चे और उनके अभिभावक,  विद्यालयों के अध्यापक, कर्मचारी तथा पुलिस प्रशासन व शासन भी पूरे दिन एक गंभीर ट्रॉमा का शिकार हुए। इस धमकी वाले मेल की भाषा को अगर देखें तो स्पष्ट होता है कि अल्लाह के नाम पर जिस तरह का जिहाद करने की बात कही गई वह इस्लाम के नाम पर मानवीय जीवन मूल्यों की हत्या से बढ़कर है। 

गंभीर बात यह भी है कि इन दोनों घटनाओं के ऊपर किसी भी मुस्लिम संस्था या सेकुलर ब्रिगेड के किसी नेता द्वारा निंदा के दो शब्द तक नहीं निकले। जो कि एक सभ्य समाज के लिए एक खतरनाक बात है। 

श्री तिवारी ने पिछले कुछ दिनों में जिहादियों द्वारा की गयी अनेक नृशंस हत्याओं का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में हमारी शोभायात्राओं को तो रोक दिया जाता है, हिंदू महिला के साथ बर्बरता होती है, उदयपुर के कन्हैया की गला काट कर हत्या की जाती है, हाल ही में मुंबई में एक बहन की हत्या हो या फिर कर्नाटक में कांग्रेसी नेता की बेटी नेहा की नृशंस हत्या हो, इन सब घटनाओं से लगातार उनका पाशविक चेहरा सामने आ रहा है। 

हमास के अत्याचार और बर्बरता की कहानी भी सब ने सुनी है लेकिन, उस पर आज तक किसी मुस्लिम उलेमा या उनकी संस्था द्वारा कोई निंदा के दो शब्द क्यों नहीं निकले। उन्होंने कहा कि बात सिर्फ़ कांग्रेस-सपा के द्वारा संयुक्त रूप से वोट जिहाद की ही नहीं अपितु, कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री के साथ उनके अनेक साथी वरिष्ठ वकीलों द्वारा आतंकवादियों व देश द्रोहियों के केस कोर्ट में लड़ने वालों की भी एक लंबी श्रृंखला है। वोट जिहाद का नारा भी एक सभ्य समाज के लिए व लोकतंत्र के लिए एक बड़े खतरे का संकेत देता है। 

विश्व हिंदू परिषद सभी प्रकार के हिंसा व आतंक फैलाने से जुड़ी जिहादी घटनाओंकी घोर निंदा करते हुए भारतीय समाज से आह्वान करती है कि वह ऐसे देशद्रोही व जिहादियों के झांसे में न आये और न ही उनके किसी प्रकार के दबाव को स्वीकार करें। देश का चुनाव आयोग लोकतंत्र के इस महापर्व के सफल आयोजन के लिए जुटा ही है, हिंदू समाज को भी इन लोगों के घृणित षड्यंत्रों को बेनकाब करते हुए हिंदू हित में शत प्रतिशत मतदान की ओर बढ़ाना होगा। उक्त जानकारी विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse