टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची के सौजन्य से चलाये जा रहे पांच दिवसीय फिजियोथेरेपी कैंप दिनांक 27/04/2024 से 01/05/2024 का आज समापन हो गया। इन पांच दिनों में इस कैंप में लगभग 500 विभिन्न वर्ग और समाज के लोगों ने अपना इलाज कराया।
कैंप में उदयपुर से आये डॉ एमए चैनम एवं कैलाश कुमार ने बताया कि यह थेरेपी फ्रोजन शोल्डर, कमर दर्द, घुटने का दर्द, एवं विभिन्न प्रकार के दर्द में विशेष रूप से प्रभावी है। इस अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा और मंत्री कृष्णा लाल शर्मा ने बताया कि मारवाड़ी ब्राह्मण सभा भविष्य में फिर से इस तरह का कैंप लगायेगी, जिससे समाज के सभी लोगों को उचित उपचार मिल सके।
इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अरुण जोशी, अशोक कुमार पुरोहित, उपमंत्री प्रदीप शर्मा, महेंद्र कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर गोवला, आंतरिक अंकेक्षक अमित सारस्वत (काली), कार्यक्रम संयोजक नथमल शर्मा एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने अपना बहुमूल्य योगदान दे कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse