टीम एबीएन, रांची। संपूर्ण मारवाड़ी समाज द्वारा मारवाड़ी भवन हरमू रोड रांची मे सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को मारवाड़ी समाज के विभिन्न संस्थाओं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, अग्रवाल सभा, मारवाड़ी सहायक समिति, मारवाड़ी युवा मंच, अग्रवाल युवा सभा, श्री माहेश्वरी सभा, ब्राह्मण सभा, राजस्थानी प्रोफेशनल एसोसिएशन, दिगंबर जैन पंचायत, ओसवाल संघ, विजय वर्गीय सभा, खंडेलवाल वैश्य संघ, मारवाड़ी सैन समाज, हरियाणा संघ, मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची, मारवाड़ी महिला मंच समर्पण शाखा, विप्र फाउंडेशन, नागरमल मोदी सेवा सदन, झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, झारखंड थोक विक्रेता संघ, श्रीमहावीर मंडल, श्री श्याम मंडल, श्री श्याम मित्र मंडल, श्री हनुमान मंडल, राणी सती मंदिर कमेटी, श्री राणी सती मंडल , रांची सेवा समिति, गौ सेवा समिति, झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, झारखंड प्रादेशिक वैश्य महासम्मेलन, रांची गौशाला न्यास, पंजाबी हिंदू बिरादरी, गुरु नानक अस्पताल, झारखंड प्रादेशिक अग्रसेन हितकारी सभा, के अलावा अन्य संस्थाओं के पदाधिकारीयों ने पुष्प गुच्छ देकर, अंग वस्त्र एवं राजस्थानी साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें युवक-युवतियों ने राजस्थानी वेशभूषा मे मनमोहक नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। पूरा सभा स्थल राजस्थानी संस्कृति पर सराबोर रहा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा की इतना प्रेम व सम्मान पाकर बहुत अभिभूत एवं प्रफुल्लित हूं लगता है मैं राजस्थान में ही हूं।
उन्होंने कहा कि पूरे देश की प्रगति में मारवाड़ी समाज का उल्लेखनीय योगदान रहा है। संस्कार हमारी परंपरा तथा संस्कृति तथा भाषा पहचान है, मारवाड़ी की पहचान उद्यम उदारता और दान से हैं, चाहे मानवीय सेवा कार्य हो या जानवरों की सेवा कार्य हो समाज इसी तरह का सेवा कार्य कर लोगों को प्रेरणा देने तथा सबका सहयोग एवं सबका विश्वास के साथ जनसेवा का कार्य में लगा रहता है।
राष्ट्र निर्माण एवं राष्ट्रीयता की भावना विकसित करने में सहभागी बनना हम सबका दायित्व है, तथा समृद्ध राज्य में समाज की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही भारत विश्व का तीसरा महाशक्ति बनेगा। उन्होंने लोगों चुनाव में वोट अवश्य देने की अपील की।
प्रतिभा सम्मान समारोह का संचालन कार्यक्रम संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने की एवं धन्यवाद ज्ञापन रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार ने किया। स्वागत भाषण मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की।
सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी समाज पहली बार रांची पधारे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
उन्होंने कहा कि समाज संस्कार, संस्कृति चेतना, सामाजिक सुरक्षा, सामाजिक राजनीतिक चेतना को साकार करने के लक्ष्य पर कार्य कर रही है तथा मातृशक्ति एवं युवा शक्ति आगे बढ़ रही है। मारवाड़ी समाज द्वारा मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के उपरांत मारवाड़ी समाज एवं सभी गण्यमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री जी के साथ सामूहिक भोजन का लुत्फ उठाया।
उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि सम्मान समारोह कार्यक्रम मे-सांसद संजय सेठ, दीपक प्रकाश,विधायक सीपी सिंह, समरी लाल, अजय मारू, संजीव विजयवर्गीय, गोवर्धन गाडोदिया, राजकुमार मारू, राजकुमार केडिया,ललित कुमार पोद्दार, विनोद कुमार जैन, पवन पोद्दार, सुरेश अग्रवाल, नंदकिशोर पाटोदिया, मनोज चौधरी, शिव शंकर साबू, नरेंद्र गंगवाल, बंसत मित्तल, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, विष्णु सेन, रमेश शर्मा, पवन शर्मा, किशन साबू , सज्जन पाड़िया, अशोक नारसरिया, कमलेश संचेती, प्रमोद सारस्वत, संजय सर्राफ, रमन वोडा, प्रेम मित्तल, कौशल राजगढ़िया, मधु सर्राफ, उर्मिला पाड़िया, विनीता सिंघानिया, आशीष अग्रवाल, सौरभ बजाज, हेमंत महेश्वरी, डॉ वी. के. जैन, अनिल कुमार अग्रवाल, अजय खेतान, मुकेश काबरा, अजय डीडवानिया, विकास अग्रवाल, अंजय सरावगी, निरंजन शर्मा, आर के चौधरी, बबलू हारित, राजेश भरतिया, श्याम सुंदर गोयल, पवन मंत्री, विजय खोवाल, रवि शर्मा, विष्णु राजगढ़िया, राम बागड, रौनक झुनझुनवाला, अमरजीत, किशन अग्रवाल, किशन पोद्दार, कमल शर्मा, ओपी लाल, डॉ दिलीप सोनी, रोहित शारदा, प्रभाकर अग्रवाल, ज्ञान शंकर, रतन जालान, दीपक बंका, भरत बगड़िया, प्रमोद बगड़िया, सुनील पोद्दार, प्रमोद बजाज, ललित ओझा, प्रमोद पांडे, रविंद्र मोदी, अशोक शर्मा, किशोर मंत्री, प्रमोद अग्रवाल, निर्मल बुधिया, नारायण विजयवर्गीय, अमित चौधरी, रतन अग्रवाल, मस्तान सिंह, कुणाल अजमानी, अशोक पुरोहित, विजय अग्रवाल, गुरविंदर सिंह सेठी, कुलतार सिंह, द्वारिका मुंजाल, गुरु दयाल सिंह सलूजा, संजय चौधरी, प्रदीप राजगढ़िया, विक्रम खेतावत, प्रवीण लोहिया, अमित शर्मा, तुषार विजयवर्गीय, मनोज मिश्रा, संदीप नागपाल, शंशाक भरद्वाज, पृथ्वीराज,संजय जयसवाल, नीरज भट्ट, श्याम सुंदर शर्मा, विजय सरायका, द्वारका अग्रवाल अभय चौधरी, शोभा यादव, राकेश शर्मा, सुनील माथुर, ललन सिंह, शैलेश सिन्हा, विक्रांत विश्वकर्मा, दीपक पोद्दार, दिनेश प्रजापति, गोपाल सोनी, सत्येंद्र मलिक, ऋषि देव यादव, के अलावे बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse