मतदाताओं को जागरूक करेगा बूथ अवेयरनेस फोरम

 

टीम एबीएन, रांची। पांचवें चरण में झारखंड के चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। अब तक इन सीटों पर 14 प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन भरा जा चुका है। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि इन सीटों पर नामांकन की अंतिम तारीख 3 मई तक है। यहां 20 मई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

बात यदि गांडेय विधानसभा उपचुनाव की करें तो अब तक 2 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। छठे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर अब तक 12 नामांकन 8 प्रत्याशियों के द्वारा दाखिल किये गये हैं। गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में इस चरण में चुनाव होने हैं। जिसके लिए 6 मई तक नामांकन पर्चा भरा जायेगा।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राज्यभर में लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चलाये जा रहे अभियान के तहत 30 अप्रैल तक 71 करोड़ 11 लाख के अवैध सामान जब्त किये गये हैं। जिसमें 29 अप्रैल को 1 करोड़ 13 लाख का सामान और कैश शामिल हैं। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने स्वीप के तहत चलाये जा रहे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि आयोग का उद्देश्य यह है कि ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इसके लिए कई कदम उठाये गये हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 29521 मतदान केंद्रों पर पोलिंग अवेयरनेस ग्रुप का गठन हो चुका है। इसके तहत उस मतदान केंद्र के आसपास के 5 से 10 लोगों का समूह बनाया गया है, जो न केवल स्थानीय लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करेगा बल्कि मतदाता सूची में नाम में किसी प्रकार की त्रुटि या उसमें जोड़ने के अलावे बीएलओ को सहयोग करने का काम करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse