टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली विद्यालय तिलैया डैम में प्रशंसा और उत्सव के मिश्रण के साथ अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। 1 मई को दुनिया भर में मनाए जाने वाले इस अवसर ने श्रम शक्ति के अमूल्य योगदान का सम्मान किया और कड़ी मेहनत और समर्पण के सार को रेखांकित किया।
विद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ, सीईओ प्रकाश गुप्ता, प्राचार्या अंजना कुमारी, प्रशासक अशरफ खान एवं विद्यालय में कार्यरत चतृर्थवर्गीय कर्मचारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित तथा केक काट कर किया गया। विद्यालय की प्राचार्या अंजना कुमारी ने अपने स्वागत सम्बोधन में श्रम शक्ति को पहचानने और उसका सम्मान करने के महत्व पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस हमारे समाज में श्रमिकों के मौलिक योगदान की मार्मिक याद दिलाता है। यह जरूरी है कि हम उनके प्रयासों का सम्मान करें और समावेशी और न्यायसंगत कार्यस्थल बनाने की दिशा में प्रयास करें। विद्यालय के छात्रों के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के संगीत शिक्षक सुमन सरदार ने मजदूर दिवस के अवसर पर गाना प्रस्तुत किया।
वहीं विद्यालय के कर्मचारी अजय पासवान, जीबनाथ मांझी, पिंटू कुमार, नवलेश कुमार ने इस अवसर पर अपनी बात रखी। वहीं विद्यालय के छात्र पियूष कुमार एवं ग्रुप के द्वारा समूह गान, कर्मचारी उर्मिला एवं समूह के द्वारा समूह नृत्य एवं कर्मचारी पूना यादव के द्वारा एकल गीत की प्रस्तुति ने भी उपस्थित लोगों से ढेरों तालियां बटोरी।
मौके पर कर्मचारियों के लिए खेलकूद का भी आयोजन किया गया जिसमे सुई धागा रेस में उर्मिला, बेबी देवी एवं कंचन देवी क्रमशः पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। कॉक फाइट में समी कुमार, पिंटू कुमार एवं अजय पासवान क्रमशः पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। कप गेम में अंजू, बेबी देवी एवं कंचन देवी क्रमशः पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। म्यूजिकल चेयर में पुरुष वर्ग में समी कुमार, पिंटू कुमार एवं संजय क्रमशः पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में सुरजी देवी, शिल्पी एवं कंचन देवी क्रमशः पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ, सीईओ प्रकाश गुप्ता, प्राचार्या अंजना कुमारी, प्रशासक अशरफ खान के द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों को इस अवसर पर गिफ्ट भी प्रदान किया गया।
विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने कहा की ईमानदारी से मेहनत करने वाला हर एक मनुष्य श्रेष्ठ होता है और इस संस्थान में काम करने वाले सभी चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी एक साधारण कर्मचारी ना होकर एक कुशल कर्मचारी होते है। इतना ही नहीं इस संस्थान में काम करने वाले सभी कर्मचारी को यह अवसर मिलता है की वह कार्य करने के साथ साथ अपने परिवार के सुख और उन्नति का भी पूर्ण ध्यान रखें। साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों के सुखी एवम खुशहाल जीवन की कामना की।
वहीं विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ ने राष्ट्र के नव निर्माण एवं प्रगति में मुख्य भूमिका निभाने वाले सभी श्रमिकों को अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की हम अपने मेहनती सहायक कर्मचारियों की हार्दिक सराहना करते हैं, जिनके पर्दे के पीछे के प्रयास हमारी संस्था के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करते हैं। आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण हमारे संचालन की रीढ़ है और हम आपके अमूल्य योगदान के लिए वास्तव में आभारी हैं।
कार्यक्रम को सफल संचालन में कार्यक्रम प्रभारी सीसीए संयोजक पंकज उपाध्याय, शिक्षक सौरव केशरी, रिम्मी चटर्जी, प्रिंस कुमार, सुधीर गिरी, रमाकांत गुप्ता, दीपांजन मुखर्जी, ऋषभ जैन, सीमा गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह सहित सभी की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सीसीए संयोजक पंकज उपाध्याय ने किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse