कोडरमा की सृष्टि को वाणिज्य में पूरे राज्य में आठवां स्थान

 

  • इंटर विज्ञान, कला व वाणिज्य परीक्षा परिणाम में रामलखन सिंह यादव इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं का रहा दबदबा सृष्टि वाणिज्य मे जिला टॉपर व अजित विज्ञान में सेकंड टॉपर 
  • कॉलेज अध्यक्ष डॉ नीरा यादव व सचिव अजय प्रताप सिंह व प्राचाय डॉ जीतेंद्र बहादुर ने दी बधाई  

टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में रामलखन सिंह यादव इंटर कॉलेज झूमरी तिलैया के छात्र-छात्राओं ने इंटर कला, विज्ञान व वाणिज्य में इस वर्ष परीक्षा में छात्रों के शानदार प्रदर्शन से कॉलेज का कुल परिणाम शत प्रतिशत रहा। 

विज्ञान संकाय में 94 प्रतिशत, कला संकाय मे 99 प्रतिशत व वाणिज्य मे 100 प्रतिशत परिणाम रहा। कॉलेज सृष्टि 463 अंक लाकर जिले में प्रथम व राज्य में आठवें स्थान पर रही। इंटर विज्ञान में शानदार प्रदर्शन, जिला टॉप दस में महाविद्यालय की 9 छात्र-छात्राएं।

विज्ञान संकाय में प्रदर्शन शानदार रहा जिलें मे टॉप दस मे महाविद्यालय के 9 छात्र-छात्राएं शामिल हैं जिनमें अजीत पंडित 449 प्राप्त कर दूसरे, शिकू मोदी 445 अंक के साथ चौथे, मुस्कान प्रवीण  व अमित साव 444 अंक प्राप्त कर पांचवें पवन यादव व सिमरन कुमारी 441 अंक प्राप्त कर सातवें, अंशु कुमारी 440 अंक प्राप्त कर आठवे सूरज कुमार व मो साजिद 439 अंक प्राप्त कर जिलें मे नौवे स्थान पर रहे। विज्ञान में 647 बच्चे प्रथम श्रेणी मे उत्तरीन हुए। 

इंटर वाणिज्य संकाय में सौ फीसदी परिणाम  

टॉप दस में चार छात्र-छात्राएं महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा। जिले में टॉप 10 में महाविद्यालय के चार छात्राएं शामिल हैं, जिनमें सृष्टि कुमारी 463 अंक प्राप्त कर राज्य में आठवां व जिले में पहला स्थान प्राप्त की, तो वहीं ईशा कुमारी 453 अंक के साथ चौथे, शिवांगी कुमारी 447 अंक के साथ छठे, सूरज शर्मा 432 अंक के साथ दसवें स्थान पर रहे। सभी छात्र-छात्राएं पास हुए। 

परीक्षा में छात्रों के उम्दा प्रदर्शन पर प्राचार्य डॉ जितेंद्र बहादुर ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि कॉलेज के शिक्षकों व छात्रों के कठिन परिश्रम से हमेशा ही परिणाम बेहतर रहा है। उन्होंने सभी उत्तरीन छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर न केवल अपने अभिभावकों का बल्कि कॉलेज और जिला का भी नाम रौशन किया है। 

उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यार्थियों की सफलता पर कॉलेज अध्यक्ष डॉ नीरा यादव, सचिव अजय प्रताप सिंह, उप प्राचार्य प्रो कमलेश कमल, प्रो उमेश प्रसाद सिंह, प्रो आर के गुप्ता, डॉ पी एल यादव, डॉ नीता कुमारी, प्रो एस जोजो, प्रो एस के पटेल, प्रो समसुद्दीन, प्रो दिनेश यादव, प्रो नित्यानंद पांडेय, प्रो पी एन सिन्हा, प्रो उषा कमल, प्रो चंदन कुमार, प्रो सविता कुमारी, प्रो अभिषेक रंजन, प्रो प्रीति कुमारी, मो मोजिब फैज, बालेश्ववर यादव, कोलेश्वरा यादव, विष्णुदेव यादव, विशेश्वर यादव, रामचंद्र यादव, ललन यादव, विजय कुमार यादव, नयन सिंह, राजेश कुमार, सुभाष यादव, राहुल सिंह सहित कॉलेज के सभी कर्मियों ने बधाई दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse