टीम एबीएन, कोडरमा। लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवार तथा अपनी पसंद की सरकार चुनने के लिए समाज को अधिक से अधिक मतदान करने के उत्साहित करने के मकसद से हस्ताक्षर अभियान मारवाड़ी युवा मंच की इकाई प्रेरणा शाखा ने मंगलवार को स्टेशन रोड में चलाया।
इस अभियान की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन गुप्ता, सीओ गिरेन्द्र तूड़ी ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान कर 20 मई को मतदान करने का संकल्प दिलाया तथा दूसरे को भी इस अभियान का हिस्सा बने का आह्वान किया। वोटरों से अपील की संविधान ने 18 साल से अधिक उम्र के हर नागरिक को वोट देने का अधिकार दिया है, जिससे वह अपनी पसंद की सरकार व जनप्रतिनिधि चुन सके।
इसके लिए 20 में को मतदान केंद्र में जाकर इस महाकुंभ में योगदान डालकर अपनी जिम्मेवारी निभायें। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग 80% से ऊपर कर एक नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर मतदाताओं को शपथ भी दिलायी गयी वे मतदान करेंगे।
कहा कि हम सभी को जाति, धर्म, भेदभाव,भाषा से ऊपर उठकर राष्ट्रीय निर्माण सुदृढ़ लोकतंत्र के विकास में अपनी योगदान करना चाहिए। सीओ गिरेन्द्र तुड़ी ने राहगीरों को भी लोकतंत्र की मजबूती देने बैनर पर हस्ताक्षर करवाया और मेरा वोट मेरा अधिकार के तहत अपनी बूथों पर 20 मई को मतदान करने की अपील की।
वही नगर परिषद नोडल चुनाव अधिकारी अश्विनी कुमार, प्रेरणा शाखा की मंडल 1 की सहायक मंत्री श्रेया केडिया, अध्यक्ष सारिका लड्ढा, उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, सचिव शीतल पोद्दार, सह मंत्री मिनी हिसारिया, पूर्व अध्यक्ष प्रीति केडिया ने कहा कि हम भारतीयों को मतदान करने का अधिकार पर गर्व होना चाहिए।
मतदान भविष्य का विधाता होता है। एक जिम्मेवार मतदाता ही सभी में जागरूकता ला सकता है। मौके पर लोकतंत्र की शक्ति बढ़ायें, छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलें करें मतदान, जैसे नई भी कार्यक्रम स्थल पर हस्ताक्षर अभियान के दौरान प्रश्न मंच का भी आयोजन किया गया। सही जवाब देने वाले लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व संयोजक अरविंद चौधरी, पूर्व अध्यक्ष आयुष पोद्दार, अंतर्राष्ट्रीय योग शिक्षिका ईशा गुप्ता, राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश प्रसाद सेठ, व्यवसायी रमेश कंदोई, कैलाश जैन, नगर परिषद के मुकेश राणा, बलराम कुशवाहा, रोशन कुमार, शुभम कुमार, रंजीत कुमार के अलावा कई अन्य लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse