टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिले में ऐसे मामलें संज्ञान में आ रहे हैं जिसमें प्रशासन का नाम लेकर सरारती तत्वों द्वारा सरकारी संपत्ति का विरुपण किया जा रहा है। यह पूरी तरह से नियम विरुद्ध एवं गैरकानूनी है।
अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती रिया सिंह ने ऐसे मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के द्वारा इस तरह के मामलों की गहनता से जांच की जा रही है, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
विदित हो कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर संपत्ति विरूपण अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत दंड के स्पष्ट प्रावधान हैं। इसमें अर्थदंड के साथ-साथ सजा का भी प्रावधान है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse