टीम एबीएन, कोडरमा। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर झुमरी तिलैया के जैन ट्रांसपोर्ट में कार्य करने वाले मजदूर के बीच गमछा, सत्तू और मिठाई का वितरण मारवाड़ी युवा मंच की इकाई प्रेरणा शाखा के द्वारा अपने सामाजिक दायित्व के तहत किया गया। इस अवसर पर मजदूरों के चेहरे पर खुशी देखी गयी।
प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष सारिका लड्ढा ने कहा कि श्रम शक्ति राष्ट्र की उन्नति का आधार है। जीवन में श्रम से ही आगे बढ़ा जा सकता है। इसलिए हमें मेहनत कर जीवन का लक्ष्य पाने की कोशिश करनी चाहिए। मजदूरों के परिश्रम और मेहनत से ही क्षेत्र, राज्य और राष्ट्र का विकास संभव है।
उन्होंने आगे कहा की मजदूर के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। श्रमिक दिवस को लेकर प्रेरणा शाखा भी इनके संघर्षों के साथ है। उन्होंने कहा कि कोई आलीशान भवन बनाना हो या फिर किसी भी कंपनी या उद्योग को संचालित करना हो इसके उत्पादन में इसमें मजदूरों की अहम भूमिका होती है। इस अवसर पर लगभग दो दर्जन मजदूरों को आनंद सबके लिए कार्यक्रम के तहत बेल का शरबत भी पिलाया गया।
मौके पर नंदकिशोर जैन, संतोष लड्ढा, प्रेरणा शाखा की आकृति चौधरी, मिनी हिसारिया आदि उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर 1 मई को मजदूर दिवस को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं सीटू की ओर से विविध कार्यक्रमों का आयोजन झुमरी तिलैया और जिले के विभिन्न स्थानों पर किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse