त्रुटिरहित मतदान को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

 

प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर महिला मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

टीम एबीएन, कोडरमा। लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कोडरमा के निर्देशानुसार त्रुटिरहित मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर पोलिंग पार्टी (मतदान पदाधिकारी 01, मतदान पदाधिकारी 02, मतदान पदाधिकारी 01, पीठासीन पदाधिकारी व सभी महिला मतदान पदाधिकारी) का प्रशिक्षण दिया गया। 

प्रशिक्षण के अंतिम दिन सभी महिला मतदान पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मतदान पदाधिकारी 01, मतदान पदाधिकारी 02, मतदान पदाधिकारी 01, पीठासीन पदाधिकारी शामिल थे। प्रशिक्षण के अंतिम दिन उप विकास आयुक्त ऋतुराज निरीक्षण करने पहुंचे और चुनाव कार्य को सफलतापूर्वक और त्रुटिरहित संपन्न कराने के लिए ईवीएम पर अच्छे से हैंड्स आन ट्रेनिंग लेने, मास्टर ट्रेनर द्वारा बताये गये हर बिंदुओं पर बारिकी से अध्ययन करने एवं उसका पालन करने का निर्देश दिया। 

मतदान कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को ईवीएम, वीवी पैट के कनेक्शन, संचालन एवं समस्त मतदान प्रक्रियाओं का गहन प्रशिक्षण दिया गया। पीठासीन पदाधिकारियों के कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में मास्टर ट्रेनर द्वारा विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई। 

मास्टर ट्रेनर सुदीप सहाय, अश्विनी कुमार तिवारी, उमेश कुमार सिन्हा, सत्यजीत के द्वारा मतदान पदाधिकारी द्वितीय को मतदान के एक दिन पूर्व, मतदान के दिन का कार्य, वास्तविक मतदान के पूर्व का कार्य, वास्तविक मतदान की प्रक्रिया, सीलिंग का प्रक्रिया, पोस्टल बैलेट की जानकारी समेत अन्य बिंदुओं पर पूरी तरह से प्रशिक्षण दिया गया। आज 350 महिला मतदान पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया। सभी मतदान कर्मियों को स्थानीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बागीटांड़, कोडरमा भवन में प्रशिक्षण दिया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse