हेल्पिंग हैंड्स जरूरतमंदों को 10 रुपये में देगा कई जरूरी सामान

 

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। श्री दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में हेल्पिंग हैंड्स के द्वारा जरूरतमंदों को घर में उपयोग आने वाली उपयोगी सामान मात्र 10 में दिये जायेंगे। 30 अप्रैल मंगलवार को यह कार्यक्रम जैन भवन राजगढ़िया रोड में प्रात: 10 बजे से होगा। जैन समाज के द्वारा सेवा के इस कार्यक्रम में प्रत्येक सामान का 10 देकर एक व्यक्ति पांच सामान तक ले सकता है। 

इस अनूठे सेल कार्यक्रम में नए एवं पुराने सामानों का मिश्रण होगा। पुराने सामान भी काम में आने लायक होंगे। साड़ी, लेडीज कुर्ती, सूट, जींस, टी-शर्ट, कपड़ा,  जूता, चप्पल, कुर्सी, टेबल, साइकिल, बर्तन आदि घर के दैनिक जीवन में काम आने वाले समान होंगे। एक बार ले जाने के बाद सामान की वापसी या अदला बदली नहीं होगी। 

जरूरतमंद व्यक्ति को 15 मिनट का समय रहेगा। वहां पर हजारों सामान रहेंगे। आप एक समान का मात्र 10 रुपये देकर अपनी मर्जी से अपने पसंद का अधिकतम पांच सामान तक ले सकते हैं। जैन समाज के मंत्री नरेंद्र झाझंरी एवं पार्षद पिंकी जैन ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है। 

जैन समाज हमेशा जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे बढ़कर कार्य करता है। समाज के युवा बच्चों के द्वारा हेल्पिंग हैंड्स के तहत इस तरह की सेवा का कार्य पहली बार किया जा रहा है। जिसमें हजारों समान मात्रा 10 रुपये में दिए जाएंगे। 

कार्यक्रम के परियोजना निदेशक प्रियंका जैन छाबड़ा, अभिषेक जैन गंगवाल, अमित जैन सेठी, इशान जैन कासलीवाल, शिखा जैन गंगवाल, खुशबू जैन सेठी हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि सेवा का यह कार्य फ्री में भी किया जा सकता था परंतु प्रति समान 10 रुपये रखने का उद्देश्य यह है कि सामान लेने वाले अपने आप को कमजोर न समझे। उनमें किसी प्रकार की झिझक न हो। प्रत्येक व्यक्ति का अपना सम्मान होता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse