कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल में हुई मतदाता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता

 

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा लोकसभा का चुनाव 20 मई को होना है। वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर लोग अपने-अपने स्तर से लगे हुए हैं। इसी कड़ी में सेके्रड हार्ट स्कूल में शनिवार को इंटर हाउस मतदाता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में वर्ग नवम और दशम के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। 

प्रतियोगिता शिक्षक शंकर कुमार की देखरेख में हुई। प्रतियोगिता में बबली कुमारी, राजवीर, अभिज्ञान कुमार, शैल्वी सिंह, दीपांकित राज, राजा बाबू गौतम, शिवम कुमार, पीयूष कुमार मोदी, स्वास्तिक कुमार, तन्मय सेठ, मोहित राज, सृष्टि मिश्रा, दिव्यंका बक्शी, शिवम कुमार, सचिन कुमार, शौर्य तिवारी, ऋषिका, निशा राज, शौर्य राज और निखिल राज ने हिस्सा लिया। 

प्रतियोगिता में प्रत्येक हाउस के लिए कुल 50 अंक निर्धारित थे। इसमें 40 अंक लाकर पवन हाउस प्रथम, 35 अंक लाकर पानी हाउस द्वितीय और 25 अंक लाकर धरती हाउस तथा आकाश हाउस संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। परिणाम की घोषणा प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा ने किया। 

उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा और कहा कि बच्चे अभिभावक तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम होते हैं। उन्होंने स्कूल से जुड़े अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों से मतदान में बढ़-कर का हिस्सा लेने की जरूर बतायी, ताकि लोकतंत्र को मजबूती मिल सके।  

प्रतियोगिता के प्रत्येक राउंड में चार सवाल पूछे जा रहे थे। प्रतियोगिता का संचालन अनिंदिता कुमारी और दिव्यानी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में दीपक सर्राफ ने तकनीकी रूप से सहयोग किया। मौके पर एकेडमिक कोआॅर्डिनेटर प्रवीण कुमार, शिक्षक शंकर कुमार, संजय कुमार तिवारी समेत अन्य शिक्षक और बच्चे मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse