शहर हो या गांव, विवाह मंडपों में पहुंच रहे नेता जीका पांव

 

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। कभी आमंत्रण कभी निवेदन पर जनता के दरवाजे पर न पहुंचने वाले माननीय अब जिले के विभिन्न इलाकों में जिले  के वर वधू परिवार के विवाह स्थल कार्यक्रम पर सुबह से देर तक रात तक पहुंच कर न्योता को सधाने में लगे हैं। 20 मई को कोडरमा में चुनाव होना है और 26 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी। 

ऐसे में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की हालत न्योता पुराने में लगी है। शादियां जहां रात में होती है लेकिन शादियों में शरीक होने के लिए कार्ड लेकर सुबह से ही शुभचिंतकों के घरों पर या विवाह स्थलों पर पहुंच रहे हैं और उनके साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। चुनाव के साथ-साथ शादी विवाह के मौके पर नेताओं के वारे न्यारे हो गए हैं। 

नेताजी शादियों में जाने में उनके प्रचार के साथ-साथ जनसंपर्क अभियान भी तेजी से हो रहा है। उम्मीदवार और उनके समर्थक या परिजन इन मांगलिक समारोह का भरपूर फायदा भी उठा रहे हैं। किसी के यहां तिलक हो या शादी, आशीर्वाद समारोह में पहुंच रहे हैं और बधाई देने के साथ-साथ उनकी सक्रियता दिख रही है कि मानो उनके घर में ही मांगलिक कार्यक्रम हो रहे हैं। 

विवाह समारोह में वोट पक्का करने का अच्छा जरिया भी बन गया है। जिले में आयोजित  विवाह समारोह में सभी दलों के प्रत्याशी समय पर पहुंच रहे हैं ताकि उनसे भेंट कर उनसे अपने पक्ष में मतदान की अपील भी कर सके। शादी में पहुंचकर लोगों से संपर्क करने का फार्मूला उम्मीदवारों के लिए कितना कारगर है यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन प्रत्याशियों  ऐसे मौके को भुनाने में कोई चूक नहीं करना चाहते। 

26 तक होनी है हजारों शादियां 

अप्रैल माह की 26 तारीख तक शादियों के शुभ मुहूर्त बताई जा रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक ज्यादातर लोग धर्मशाला, विवाह भवन में शादी कर रहे हैं। मैरिज होम संचालक को और कैटरिंग के ठेकेदारों के अनुसार अभ्रक नगरी में पिछले आठ दिनों में कई शादियां हुई है।

ऐसे में अधिकतर शादियों में माननीय खुद उपस्थित हो रहे हैं और अन्य के लिए अपने कार्यकतार्ओं को भी सक्रिय कर दिया है। वर्तमान में झारखंड में नगर परिषद का चुनाव पिछले दो वर्षों से नहीं हुआ ऐसे में वार्डपार्षद को बैंड बाजा बाराती में न्योता साधने में कुछ राहत मिल रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse