टीम एबीएन, कोडरमा। उत्तरी छोटानागपुर का महत्वपूर्ण स्टेशन कोडरमा एवं धनबाद रेलमंडल में धनबाद के बाद दूसरे स्थान पर राजस्व देने वाला कोडरमा में वित्तीय वर्ष 2023-24 को 1 अप्रैल से 31 मार्च तक कई उपलब्धियां हासिल की। इसमे कोडरमा के रास्ते दो बंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ।
इसमें जुन माह में पटना से रांची वाया कोडरमा हजारीबाग टाउन बडकाकाना के अलावा अप्रैल माह में रॉची से बोकारो गोमो कोडरमा के रास्ते वाराणसी वन्दे भारत का परिचालन शुरू हुआ। वहीं 2024 में ट्रेन संख्या 12259/60 सियालदाह विवेकानेर दुरंतो एक्सप्रेस 12379/80 कोलकता अमृतसर जालियांवाला बाग एक्प्रेस तथा आसनसोल गिरिडीह कोवाड होते हुए कोडरमा हजारीबाग टाउन के रास्ते ट्रेन संख्या 13513/14 आसनसोल रॉची एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हुआ।
वहीं करीब 32 करोड के लागत से अमृत भारत स्टेशन के तहत प्रधानमंत्री ने शिल्यानास किया। जो इस वित्तीय वर्ष में बनकर तैयार होगा। वहीं दो माह से तिलैया डैम से कोडरमा स्टेशन के लिए अलग से पाइप लाइन बिछाकर पानी की आपृति का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इसके लिए 50-50 लीटर के दो पानी टंकी का निर्माण हो चुका है।
गर्मी के समय पर कोडरमा स्टेशन पर स्टेंशन व कॉलोनी में घोर किक्कलत होती है और रेलवे गझंडी से ट्रेन के जरिये पानी स्टेशन मांगता है तो यात्रियों को पानी उपलब्ध हो पाता है। रेल प्रशासन से 18 करोड के लागत से पाइप लाइन टंकी का निर्माण कराया है। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में कोडरमा तिलैया राजगीर रेल लाइन शुरू होने के साथ-साथ कोडरमा स्टेशन पर बने 4 मंजिला इमारत में रिटायरिंग रूम में आईआरसीटी के द्वारा संचालत होटल एवं विभिन्न कार्यालय संचालित होने लगेगा।
इसके साथ 4 मंजिला इमारत से फुट ओवर बिज का निर्माण हो रहा है। इसमें 2 मंजिला तक वाहन ले जा सकते हैं। इसी के ठीक बगल में स्केलीटर का निर्माण भी होगा। नई दिल्ली हावडा ग्रेड कोड सेक्सन के 117 वर्ष पुराने इस स्टेशन के रास्ते 160 किमी प्रतिघंटा के रफतार से ट्रेन का परिचालन होना है। इसके लिए दोनों ओर दिवार भी लगा दिया गया है।
वहीं दानकुनी से कोलकता तक दो अलग लाइन मालगाडियों के लिए बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसमें बिहार के गया तक एवं धनबाद के आगे रेल ट्रेन बिछकर तैयार है। झारखंड के इलाकों में कार्य पूरा होने के बाद कोडरमा देश के मानचित्र में दुसरा स्टेशन होगा जहॉ कि 5 स्थलों के लिए ट्रेन मिल सकेगी। इधन 2022-23 में 19 लाख 80 हजार 967 यात्रियों में जनरल व रिजर्वेशन टिकट की खरीदागरी की।
इसमें 30 करोड़ 9 लाख 82 हजार 646 रुपए की राजस्व मिला। इसमें जनरल टिकट 1782357 राशि 19 करोड 3 लाख 56 हजार 532 रुपए की टिकट बिक्री हुई। वहीं रिजवेशन पीआरएस 198616 टिकट की बिक्री से 11 करोड 6 लाख 26 हजार 114 रुपए प्राप्त हुआ।
इसी प्रकार पूरे एक वर्ष 32 हजार 28 बेटिकट यात्रियों से 2 करोड 16 लाख 27 हजार 175 रुपए तथा पार्सल में 2350 क्विंटल माल से 5 लाख 65 हजार 188 रुपए प्राप्त हुआ। वहीं प्रतिमाह कोडरमा स्टेशन 10 किमी दूर से केटीपीएस को हर माह लगभग 90 रैक कोयला की आपूर्ति हो रही है। इसमें भी रेलवे को कोडरमा रुपये का राजस्व मिल रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse