महाराजा अग्रसेन भवन में मारवाड़ी सम्मेलन ने मनाया श्री हनुमान महोत्सव

 

श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में... 

दुनिया चले ना श्री राम के बिना हनुमान जी चले ना श्री राम के बिना... 

टीम एबीएन, रांची। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर महाराजा अग्रसेन भवन मे रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल के सौजन्य से हनुमान जयंती महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री हनुमान महोत्सव के पावन अवसर पर श्री हनुमान जी का अलौकिक नयनाभिराम श्रृंगार, अखंड ज्योत, सवामणि भोग, भजन कीर्तन, महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

महोत्सव का शुभारंभ मुख्य यजमान अंशुमान अग्रवाल सपत्नीक शैलवी जैन के साथ गणेश पूजन के साथ पूरे विधि विधान से पूजन कर पवन अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर सवामणि भोग का प्रसाद लगाया गया। वीर बजरंगबली को विभिन्न प्रकार के मेवा, मिष्ठान, फल, लड्डू आदि का भोग अर्पित किया गया। 

वीर हनुमान के जयकारों के बीच भक्तगण वीर बजरंगबली का दर्शन कर मंगलमय जीवन की कामना कर रहे थे। तथा भक्तों ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। तत्पश्चात श्री हनुमान मंडल रांची द्वारा संगीतमय संकीर्तन प्रारंभ कर भजनों की अमृत वर्षा की गयी। पूरा दरबार भक्तिमय एवं हनुमानमय से गूंजायमान रहा। भजन गायक मनीष सोनी, श्रवण अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, निर्मल बुधिया ने अपने सुर मधुर भजनों के गंगा प्रवाहित कर श्री हनुमान जी के श्रीचरणों मे भजनों की लड़ी लगा दी। इनके गाये भजनों में-  

श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में... 

अंजनी मां के हुए लाल बधाई सारा भक्ता ना.. 

दुनिया चले ना श्री राम के बिना हनुमान जी चले ना श्री राम के बिना 

सजा है प्यारा दरबार श्री हनुमान बजरंगबली का, मंगल भवन अमंगल हारी 

संगीतमय भजनों पर श्रोता भक्तगण भाव विभोर होते हुए  खूब झूमे। महोत्सव मे सैकड़ो भक्तों ने सवामणि भोग प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि मे सामूहिक महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ श्री हनुमान जयंती महोत्सव का समापन हुआ। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

मौके पर-रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, विधायक  सीपी सिंह, यशस्विनी सहाय, अमर चंद्र अग्रवाल, जय सिंह यादव, बजरंग लाल अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, नरेश कुमार अग्रवाल, लव अग्रवाल, मीना अग्रवाल, नन्द किशोर पाटोदिया, बसंत मित्तल, मनोज चौधरी, संजय सर्राफ, अनिल अग्रवाल, पवन शर्मा, डॉ अनिल खेतान, पवन पोद्दार, प्रमोद अग्रवाल, अशोक नारसरिया, रमन बोडा, रवि शंकर शर्मा, किशन साबू, नरेंद्र लाखोटिया, अमरजीत, बबलू हारित, संतोष अग्रवाल, नरेश बंका, मुकेश काबरा, आशीष अग्रवाल, सौरभ बजाज, अजय डीडवानिया, प्रदीप नारसरिया, श्याम सुंदर गोयल, अजय खेतान, शिव शंकर साबू, कमलेश संचेती, मनोज रुईया, किशन पोद्दार, नीरज भट्ट, रूपा अग्रवाल, रीना सुरेखा आदि के अलावे अन्य लोग उपस्थित है। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse