13 राज्यों की 88 सीटों पर आज शाम थमेगा प्रचार

 

लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण अरूण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर एबीएन सेंट्रल डेस्क। दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनावी शोर बुधवार की शाम थम जाएगा। इसके बाद कोई सार्वजनिक सभा नहीं होगी और प्रत्याशी और उनके स्टार प्रचारक अगले 48 घंटे तक घर-घर जाकर वोट मांग सकेंगे। दूसरे चरण में 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शशि थरूर, अभिनेत्री हेमा मालिनी, रामायण सीरियल के राम अरुण गोविल समेत 1,206 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहले चरण के कम मतदान को देखते हुए चुनाव आयोग ने अपने कर्मियों को लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने इस बार से एक नया प्रयोग भी किया है, उसने शहरी इलाकों की बहुमंजिली इमारतों में वहीं पर मतदान की व्यवस्था की है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक है, लेकिन अगर समय खत्म होने के बाद भी लोग लाइन में रह जाते हैं तो उनका वोट भी डलवाया जायेगा। दूसरे चरण में वायनाड से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मथुरा से हेमा मालिनी, मेरठ से अरुण गोविल मैदान में हैं। तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर का मुकाबला केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर से है। जम्मू लोकसभा सीट से भाजपा के जुगल किशोर का मुकाबला कांग्रेस के रमन भल्ला से है, यहां गुलाम नबी आजाद की पार्टी डीपीएपी ने जीएम सरुरी को चुनावी मैदान में उतार कर मुकाबले को त्रिकोणीय करने का प्रयास किया है। यहां पर कुल 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। तीसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर 1,352 प्रत्याशी लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की लड़ाई में कुल 1,352 प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं। इस चरण में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैलीं लोकसभा की 95 सीटों पर 7 मई को मतदान होगा। गुजरात में लोकसभा की 26 सीटों पर सबसे अधिक 658 उम्मीदवार हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, 95 सीटों के लिए 2,963 नामांकन दाखिल किये गये थे। मप्र की बेतूल सीट से आठ उम्मीदवार भी शामिल हैं, जहां दूसरे चरण में ही मतदान होना था, लेकिन प्रत्याशी के निधन के कारण मतदान टाल दिया गया था। मतपत्रों की जांच में 1,563 नामांकन सही पाये गये थे। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 22 अप्रैल के बाद अब मैदान में सिर्फ 1,352 प्रत्याशी रह गये हैं। गुजरात की सूरत से भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गया है, क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया था और बाकी उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse