राजमहल : एसिड अटैक में एक ही परिवार के चार लोग घायल

 

गर्मी के करण छत पर सो रहे थे सब एबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। जिले के राजमहल थाना अंतर्गत आज तड़के 3 बजे एक बड़ी घटना घटी। शहर के अनुमंडलीय अस्पताल के पुराने भवन के समीप अर्ध निर्मित मार्केट कांप्लेक्स के छत पर सो रहे एक परिवार पर एसिड फेक कर हमला किया गया। इस हमले में परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना के तुरंत बाद आनन-फानन में अहले सुबह करीब 3 बजे घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल हुए लोगों में फुलवानो बेवा (60 ), हसीन बीवी (35), आलम शेख (25) व शबनम बानो (15) अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ कपिल कुमार, एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी व थाना प्रभारी गुलाम सरवर अस्पताल पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त की। पुलिस पदाधिकारी ने पीड़ित परिवारों का लिखित बयान भी दर्ज किया है। पूछताछ के क्रम में पीड़ित परिवार ने कुछ लोगों पर हमले का शक जताया है। हालांकि थाना में आवेदन दिये जाने के बाद ही घटना में संलिप्त लोगों की पुष्टि होगी। एसडीपीओ ने घटनास्थल पहुंचकर घटना से जुड़ी कई साक्ष्यों की जांच की। राजमहल एसडीओ कपिल कुमार ने कहा कि एसिड अटैक की घटना की जांच थाना पुलिस एवं प्रशासन गंभीरतापूर्वक कर रही है। घटना से जुड़ी सभी बिंदुओं की जांच जारी है। फॉरेंसिक टीम एवं सीसीटीवी फुटेज का भी जांच में सहयोग प्राप्त होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse