झारखंड राज्य जूनियर बालक-बालिका चौकबॉल टीम जालंधर रवाना

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 13वीं सब जूनियर अंडर 15 आयु वर्ग बालक/ बालिका एवं 14वीं जूनियर अंडर 19 आयु वर्ग बालक/ बालिका राष्ट्रीय चौकबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब चौकबॉल संघ के द्वारा इंडियन चौकबॉल फेडरेशन के देखरेख में दिनांक 26 से 28 अप्रैल 2024 तक पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पाप कैंपस जालंधर पंजाब में आयोजित हो रही है, जिसमें भाग लेने के लिए आज झारखंड राज्य चौकबॉल जूनियर अंडर 19 आयु वर्ग में बालक/ बालिका टीम रांची रेलवे स्टेशन से जालंधर पंजाब के लिए प्रस्थान की, जो इस प्रकार हैं : 

बालक वर्ग 

शुभम उरांव (कप्तान), अगस्टिन एलेन तिग्गा (उप कप्तान), प्रियांशु जोन तिर्की, राहुल कच्छप, अनुज मुंडा, असीम अनुराग मिंज, एबनेजर जोन मुंडू, मनीष महतो, ओमेंद्र, पियूष निर्मिकर, योगेंद्र साहू, कोच अंदीप लकड़ा। 

बालिका वर्ग 

अमिका मिंज (कप्तान), तन्नू केरकेट्टा (उप कप्तान), ऋषिका लकड़ा, अमीषा तिर्की, अंकिता तिर्की, श्रुति सपना टूटी, प्रिया पलक, सैफाली सिमरन नायक, रागिनी कुमारी, अंजली कच्छप, भुनेश्वरी कुमारी, दीप्ति कुमारी, जेनिस टोप्पो, सुधा गुप्ता, कृति रानी भगत, कोच रेशमा कुमारी, मैनेजर ब्रजेश गुप्ता।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse