जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार ने किया विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन

 

न्यायिक अधिकारियों ने लगाये पौधे

मनुष्य स्वस्थ और जीवित रहना चाहता है तो पर्यावरण पर ध्यान देना आवश्यक- पीडीजे 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। झालसा, रांची के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय लातेहार में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हमारी पृथ्वी एक ही ऐसा ग्रह है, जहां जीवन संभव है। 

ऐसे में पृथ्वी पर जीवन को बचाए रखने के लिए धरती की प्राकृतिक संपत्ति को सुरक्षित रखना भी बहुत आवश्यक है। भगवान की सबसे बुद्धिमान रचना मनुष्य है, लेकिन वह आज के समय में धरती का ध्यान रखना भूल गया है। धरती द्वारा इंसानों को कई सारे संसाधन दिये गये हैं, लेकिन मनुष्य आज के समय में इनका निर्दयतापूर्ण इस्तेमाल कर रहे हैं। 

ऐसे में पृथ्वी को लेकर मानवों को जागरूक करने के लिए हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य स्वस्थ और जीवित रहना चाहता है तो उसके लिए पर्यावरण के मसलों पर ध्यान देना आवश्यक है और इसकी अहमियत को समझना और स्वीकार करना भी जरूरी है। हम लोगों की रक्षा ओजोन परत करती है। 

यह हमें सूरज की हानिकारक किरणों से बचाती है लेकिन इस लेयर में छेद हो गया है। यहां तक कि ग्लेशियर भी समय के साथ-साथ पिघलने लगे हैं और ऐसे में अब इंसानों का सतर्क होना बहुत ही आवश्यक है और पर्यावरण को सुरक्षित करने की दिशा में अहम कदम उठाए जाना भी जरूरी है।  

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह, प्रधान न्यायाधीश, कुटूम्ब न्यायालय राजीव आन्नद, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अमित कुमार, सीजेएम मो अब्दुल नसीर, एसीजेएम शशि भूषण शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव स्वाति विजय उपाध्याय, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी राहुल कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजमणी प्रसाद, अधिवक्ता संजय कुमार, अधिवक्ता नवीन कुमार गुप्ता, अधिवक्ता रमण महतो, एलएडीसी डिप्टी चीफ राजेश यादव, एलएडीसी सहायक दीपक कुमार मिश्रा एवं राहुल कुमार और व्यवहार न्यायालय कर्मचारियों के द्वारा पौधा लागाकर पृथ्वी के संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों से पौधा लगाने के लिए पे्ररित किया। मौके पर बार एसोसिएशन के सदस्य, व्यवहार न्यायालय के सभी कर्मचारीगण एवं पीएलवी के सदस्य मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse