एबीएन कैरियर डेस्क। जैक दसवीं का परिणाम 19 अपै्रल को प्रकाशित कर दिया गया है। उर्सूलाइन इंटर कॉलेज कामिल बुल्के पथ रांची में विज्ञान, कला और वाणिज्य में एडमिशन के लिए फार्म उपलब्ध है। फार्म का मूल्य 300 रुपये है जो स्कूल के काउंटर से सुबह नौ बजे से तीन बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। सीबीएसई और आइसीएसई दसवीं बोर्ड के परिणाम आने तक एडमिशन फार्म मिलना जारी रहेगा।
जैक के आदेशानुसार सत्र 2024-26 में नामांकन हेतू कॉलेज में विज्ञान, कला औैर वाणिज्य के 384-384 सीट उपलब्ध है। विगत शैक्षणिक सत्र में 384 के अतिरिक्त पांच यूनिट यानी 640 और कुल 1024 तीनों संकाय में सीट उपलब्ध थी।
अभी जैक के सभी स्थायी मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेज के तीन संकाय में 384-384 सीटें स्वीकृत है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse