एबीएन सोशल डेस्क। नव वर्ष संवत 2081 के प्रथम चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर कल 23 अप्रैल 24 मंगलवार सुबह 5 बजे से 24 अप्रैल 24 बुधवार सुबह 5 बजे तक 24 घंटे का गायत्री महामंत्र, चन्द्रगायत्री मंत्र, हनुमान गायत्री मंत्र, चालीसा पाठ, सुन्दर काण्ड और महामृत्युंजय महामंत्र का अखंड जप-अनुष्ठान, मंत्र लेखन अनुष्ठान व हवन-यज्ञ कार्यक्रम आयोजन विशिष्ट एवं सर्वदेव का विधिवत पूजा-पाठ सहित सैकड़ों साधक-शिष्य गण जुड़ेंगे।
इसकी जानकारी जप-अनुष्ठान संचालन समूह प्रतिनिधि बीपीएस भैया और महिला मंडल प्रतिनिधि सुनीता उपाध्याय दीदी ने जप-अनुष्ठान समूह के सभी साधक-शिष्य भाई-बहनों से अनुरोध किया है कि इस दैवीय योजना में घर बैठे बैठे सहयोग करें व राष्ट्र के नवनिर्माण, विश्व कल्याण तथा सभी के लिए सद्बुद्धि व सत्प्रवृत्ति संवर्धन, अशुभ निवारण, सर्वत्र आत्मीय स्नेह-सौहार्द का वातावरण विस्तार, प्रकृति संतुलन, सबके लिए स्वस्थ-सुखद जीवन और उज्वल भविष्य की प्रार्थना भाव के साथ सभी अपने बहुमूल्य समय का एक अंश अवश्य देने का प्रयास करेंगे।
समूह के सभी शामिल होने वाले साधक-शिष्य भाई-बहन अपनी अपनी सुविधानुसार समय निर्धारित कर समयदान व योगदान कर रहे हैं। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के वरिष्ठ साधक जय नारायण प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse