चाईबास : एनडीए प्रत्याशी गीता कोड़ा ने भरा पर्चा

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा। सिंहभूम लोकसभा सीट से जोबा मांझी चुनाव लड़े या मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इन सब पर मोदी सरकार की 10 साल की गारंटी भारी पड़ेगी। यह कहना है सिंहभूम लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा का। सोमवार को चाईबासा समाहरणालय में पर्चा दाखिल करने के बाद एनडीए प्रत्याशी गीता कोड़ा ने मीडिया से बात की। 

लोकसभा चुनाव 2024 में सिंहभूम से एनडीए उम्मीदवार गीता कोड़ा ने चाईबासा स्थित गांधी मैदान से रोड शो करते हुए समाहरणालय पहुंचीं। इसके बाद कलेक्ट्रेट के अंदर जाकर अपना नामांकन दाखिल किया। 

जहां जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी के समक्ष गीता कोड़ा ने दो सेट में अपना पर्चा भरा है। गीता कोड़ा के नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पार्टी नेता जेबी तुविद, गीता बलमुचू, भाजपा जिलाध्यक्ष संजू पांडे भी मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse