एबीएन सेंट्रल डेस्क। अगले पांच दिनों तक पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की है। विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में इस महीने दूसरी बार लू चल रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा में 15 अप्रैल से और पश्चिम बंगाल में गंगा के किनारे वाले इलाकों में 17 अप्रैल से लू की स्थिति बनी हुई है। एमडी ने एक बयान में कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में लू की गंभीर स्थिति की आशंका है।
मौसम विभाग ने कहा कि नमी बढ़ने से तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, गोवा, केरल, पश्चिम बंगाल और बिहार के लोगों को असुविधा हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 22 अप्रैल और 23 अप्रैल को रात का तापमान काफी अधिक रहने की आशंका है। रात के उच्च तापमान को खतरनाक माना जाता है क्योंकि शरीर को ठंडा होने का मौका नहीं मिलता है। शहरों में यह स्थिति और अधिक दिखती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse