एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। झारखंड योगा एसोसिएशन के तत्वाधान बैठक कर निर्णय लिया गया कि आगामी 4 और 5 मई को रांची जिला ओपन योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें रांची के विभिन्न स्कूल कॉलेज योग संस्थान के छात्र छात्राएं भाग ले पाएंगे। यह प्रतियोगिता यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी के हाल में आयोजित की जा रही है।
दिनांक 4 मई को प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर 1:00 बजे की जायेगी। इस प्रतियोगिता में न्यूनतम आयु वर्ग जो 4 साल रखा गया है और अधिकतम आयु वर्ग की कोई सीमा नहीं है जिसमें 60 साल या उससे अधिक वर्ष के भी पुरुष एवं महिला इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु एवं प्रतियोगिता के जानकारी हेतु 9835128289/8863963276 पर संपर्क कर सकते हैं।
आज की इस बैठक में झारखंड स्पोर्ट्स योगा एसोसिएशन के मुख्य सचिव सुशांत भट्टा एवं सदस्यगण, जिसमें राहुल पोद्दार, सुजित कुमार, अभिनाश पटेल, अर्चना सचदेवा, सौंपा पोद्दार, इंदु महतो, शीतल महतो उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse