पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में इको क्लब मारवाड़ी महाविद्यालय रांची के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के द्वारा सखुआ पौधा का रोपण किया गया। 

तत्पश्चात डॉ मनोज ने उपस्थित सदस्यों को पृथ्वी, जीवन के लिए यहां आवश्यक परिस्थितियां तथा मानवीय हस्तक्षेप से उत्पन्न असंतुलन को विस्तार से बताया तथा ऐसे समय में हम सबकी भुमिकाओं को भी रेखांकित किया। 

कार्यक्रम में महाविद्यालय के इको क्लब संयोज जय प्रकाश रजक ने कहा कि धरती और इसकी विविधता के पोषण तथा संरक्षण में ही मनुष्य का अस्तित्व संभव है, ज्यों-ज्यों अपने स्वार्थ में हम इनको नष्ट कर रहे हैं त्यों-त्यों स्वयं को संकटों से घेरते जा रहे हैं। 

कार्यक्रम के अंत में सभी ने पृथ्वी और इसके पर्यावरण के संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम में महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ उमेश कुमार, डॉ ज्योति किंडो, अनुभव चक्रवर्ती विशिष्ट रूप से उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse