श्री धोली सती दादी जी के उत्सव में महिलाओं ने किया मंगल पाठ और भजन कीर्तन

 

नाचो गाओ खुशी मनाओ दादी आई है.. 

सजा है प्यारा दरबार दादी जी का 

टीम एबीएन, रांची। श्री धोली सती दादी प्रचार समिति कोलकाता के तत्वावधान में भगवती प्रसाद सर्राफ के आवास पर श्री धोली सती दादी जी की उत्सव अत्यंत श्रद्धा एवं भक्तिपूर्ण हर्षोल्लास धूमधाम के साथ मनाया गया। दादी जी की दरबार का अलौकिक श्रृंगार किया गया। दादी उत्सव का शुभारंभ शाम 5 बजे गणेश पूजन के साथ किया गया। 

तत्पश्चात भगवती प्रसाद सर्राफ, मधु सर्राफ सपरिवार के साथ पूरे विधि विधान से पूजन कर पावन अखंड ज्योत प्रज्वलित कर सवामणि भोग प्रसाद लगाया गया। तत्पश्चात श्री धोली सती दादी प्रचार समिति कोलकाता के 16 सदस्यीय दादी भक्तों की टीम के साथ पधारे प्रचारक प्रकाश सर्राफ के नेतृत्व में मंगल पाठ एवं भजन कीर्तन किया गया। 

दादी के उत्सव मे सभी महिलाएं परंपरागत राजस्थानी वेशभूषा मे सुसज्जित होकर दादी जी के जीवन चरित्र पर मंगल पाठ की। एवं संगीतमय संकीर्तन पर खूब झूमी। पूरा दरबार भक्तिमय एवं दादीमय से गुंजायमान रहा। प्रकाश सर्राफ ने अपने समधुर भजनों से गंगा प्रवाहित कर श्री धोली सती दादी जी के श्री चरणों में भजनों की लड़ी लगा दी। इनके गाए भजनों में- 

नाचो गाओ खुशी मनाओ दादी आई है.. 

डोली चढ़कर दादी जी ससुराल चली.. 

दादी दादी बोल दादी सुण लेसी सुण लेसी दादी सुण लेसी.. 

हारे हारे हारे तुम हारे के सहारे.... 

सजा है प्यारा दरबार दादी जी का... 

मंगल भवन अमंगल हारी नारायणी तेरो नाम सुखाई..  

भजनों पर श्रोता खूब झूमे। 

रात्रि 9 बजे सामूहिक महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ धोली सती दादी जी का उत्सव संपन्न हुआ। धोली सती दादी प्रचार समिति कोलकाता के प्रकाश सर्राफ ने कहा कि दादी भक्तों का उत्साह और स्नेह देखकर बड़ी सुखद अनुभूति हुई आशा है कि इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते रहेंगे। 

उन्होंने समिति का गठन रांची मे भी शीघ्र करने की बात कही। उक्त जानकारी देते हुए समिति के संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर नंदकिशोर सर्राफ, विनोद सर्राफ, निरंजन सर्राफ, संजय सर्राफ, संतोष सर्राफ, सुबोध सर्राफ, कुशाग्र सर्राफ, नितिन सर्राफ, भावेश सर्राफ, अजय सर्राफ, मनीष सर्राफ, अर्चना सर्राफ, मधु सर्राफ, निधि सर्राफ, शशि सर्राफ, सविता सर्राफ, करुणा बागला, संचिता सर्राफ, मंजू सर्राफ, अनुराधा सर्राफ, सुनीता सर्राफ, कांता सर्राफ,के अलावे बड़ी संख्या मे दादी भक्त उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse