श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगा विहिप

 

टीम एबीएन, रांची। दिनांक 22 अप्रैल 2024: को विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत द्वारा होटल ग्रीन एकर्स में प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। वार्ता में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी। 

विश्व हिंदू परिषद के झारखंड  प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने बताया कि पूरे प्रांत में रामनवमी का त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ तथा साथ ही विश्व हिंदू परिषद का केंद्रीय कार्यक्रम रामोत्सव जो 9 अप्रैल से प्रांत के सभी जिलों के प्रखंडों एवं पंचायतों में लगभग 11,000 स्थान पर आयोजित किये गये। 

श्री रामोत्सव के बाद 23 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा के दिन श्री हनुमान जन्मोत्सव विहिप के द्वारा पुरे प्रांत में मनाया जायेगा। इस आयोजन में अन्य अभी वैचारिक संगठन भी अपने-अपने स्तर से श्री हनुमान जन्मोत्सव का तैयारी कर रहे हैं। इस वर्ष विशेष आयोजन की तैयारी पूरे प्रांत में की जा रही है। 

प्रांत मंत्री मिथलेश्वर मिश्र ने बताया कि प्रांत के  लगभग 31000 स्थान में मंदिर एवं घरों में श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जायेगा जिसमें अन्य धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के अन्य लोग भी सम्मिलित होंगे।

एकल अभियान से रेखा जैन ने बताया- हनुमान जन्मोत्सव के दिन एकल अभियान के द्वारा सभी पर कार्यक्रम की तैयारी कर ली गयी हैं। 

विद्या भारती मनोज भारद्वाज ने बताया, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे प्रांत में विद्या भारती स्कूल में इसकी तैयारी कर रहे हैं इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। 

प्रेस वार्ता में प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपात, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, विशेष संपर्क प्रांत सहप्रमुख प्रिंस आजमानी, प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन, कैलाश केसरी, रांची महानगर अध्यक्ष सतीश गुप्ता, वी के गद्यान चिन्मया मिशन, मुकेश अग्रवाल उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप के प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन (9334433338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse