टीम एबीएन, रांची। रांची से सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट - कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में उन्होंने गोड्डा से प्रदीप यादव का नाम दिया गया है। मतलब साफ है कि यहां से दीपिका पांडे सिंह का टिकट कट गया है। वहीं रांची से कांग्रेस ने यशस्विनी सहाय को उम्मीदवार बनाया है। यशस्विनी कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपनी एक और लिस्ट आज जारी कर दी। इस लिस्ट में झारखंड को दो लोकसभा सीटों पर नाम तय किये गये हैं। इसमें से एक है रांची और दूसरा है गोड्डा। रांची में सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया गया है। वहीं गोड्डा में दीपिका पांडे सिंह का टिकट काटकर प्रदीप यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने जब से गोड्डा से दीपिका पांडे सिंह को उम्मीदवार बनाया था, इसका लगातार विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार उस मामले में कांग्रेस हाई कमांड को फिर से सोचने के लिए कह रहे थे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यहां से सिर्फ प्रदीप यादव ही हैं जो निशिकांत दुबे को हरा सकते हैं। पिछले कई दिनों से हो रहे विरोध के कारण आखिरकार पार्टी को अपना फैसला बदलना पड़ा और उन्होंने प्रदीप यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। गोड्डा में प्रदीप यादव का मुकाबला यहां के तीन बार से जीत रहे निशिकांत दुबे से होगा। वहीं रांची में यशस्विनी का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ से होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse