एबीएन न्यूज नेटवर्क दुमका। जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये हैं। आज सुबह संताल परगना मोटर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अरुण सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। इस घटना में वे बाल बाल बच गये हैं। इस मामले में एक अपराधी को पुलिस ने पकड़ लिया है।
आज सुबह अरुण सिंह पर तीन लोगों ने अहले सुबह उस वक्त पिस्तौल से हमला करने का प्रयास किया, जब वे दुमका के गिलानपाड़ा मुहल्ले से बस स्टैंड स्थित अपने शिवपुरी काउंटर आ रहे थे। इसी दौरान कोर्ट परिसर से आगे बढ़ने पर निबंधन कार्यालय के समीप घात लगाए अपराधियों ने उनपर पिस्तौल तान दी।
अरुण सिंह हिम्मत दिखाते हुए अकेले अपराधियों पर हावी हो गए और जबतक अपराधी पिस्तौल के ट्रीगर को दबाते, उन्होनें अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। अरुण सिंह बहादुरी के साथ अपराधियों से लगभग 15-16 मिनट तक संघर्ष करते रहे।
बाद में अपराधी उस टोटो में बैठकर भाग निकले, जिससे वे आए थे। अपराधी इसी लाल रंग की टोटो से गिलानपाड़ा में 2।30 बजे के बाद से ही रेकी कर रहे थे। सीसीटीवी में उनके रेकी करने से लेकर हमला कर निकलने के कई दृश्य सीसीटीवी में कैद हुए हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse