टीम एबीएन, रांची। जेसीआई रांची यूथ और शल्बी डिवाइन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मोरहाबादी मैदान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने बताया कि शिविर में लगभग 150 लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य का परीक्षण किया। स्वास्थ्य शिविर का लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने लिया है।
उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेंगे। शिविर में डॉ आरके उपाध्याय ने बीपी शुगर हृदय, उच्च रक्तचाप, टॉयफायड, शुगर, रोग तथा अन्य बीमारियों के मरीज का नि:शुल्क जांच की गयी। रक्तचाप, मधुमेह की जांच अधिक मात्रा हुई और मुफ्त मे दवाइयों का वितरण किया गया।
मेडिकल टीम में आये जनरल फिजीशियन डॉ आरके उपाध्याय ने शिविर में उपस्थित को महत्वपूर्ण जानकारी में उन्होंने बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए 1 घंटे का व्यायाम बहुत जरूरी है। पूरे 24 घंटे में आप 23 घंटे अपने काम में लगा लीजिये, परंतु शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह एक घंटा अपने शरीर को जरूर दीजिये जिसमें चलना, दौड़ना, खेलना, व्यायाम करना, साइकिलिंग इत्यादि शामिल है।
चिकित्सकों ने जांच के पश्चात लोगों को उचित मार्गदर्शन भी दिया गया है। इस आयोजन से शिविर में आने वाले मरीज काफी खुश दिखे। मौजूद लोग स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए डॉक्टरों को धन्यवाद दे रहे थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोनिका गोयनका, सज्जन अग्रवाल, प्रवीण कुमार व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse