प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य सह इंटक नेता ललन चौबे ने भी छोड़ी पार्टी

 

कांग्रेस को झटके पे झटका...

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस नेता ने छोड़ी पार्टी; लगाये गंभीर आरोप 

टीम एबीएन, रांची। लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका मिल गया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सह इंटक नेता ललन चौबे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 

ललन चौबे ने कांग्रेस के प्रदेश व केंद्रीय नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधायक अनूप सिंह कोयले का अवैध धंधा चलाने के आरोपित हैं। कांग्रेस ने ऐसी घरेलू महिला को टिकट दे दिया जिन्होंने कभी घर की चौखट नहीं लांघी। कांग्रेस ने जान-बूझकर भाजपा को लाभ पहुंचाने को अनुपमा सिंह को प्रत्याशी बनाया है। यह समर्पित कार्यकर्ताओं का अपमान किया है। 

बताया जा रहा है कि विधायक अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को प्रत्याशी बनाने से ललन चौबे नाराज चल रहे हैं। ललन चौबे ने कहा कि धनबाद लोकसभा सीट से 11 लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की थी। वहीं, पार्टी के निर्णय से आहत होकर हजारों समर्थकों के साथ बीते शुक्रवार को उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर व प्रभारी को भेज दिया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse